Basic Shiksha: शराब की बोतलें लेकर नशे की हालत में प्राथमिक कक्षा के बच्चों को पढ़ाता मिला सहायक अध्यापक, वायरल हुआ वीडियो, महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग, निलम्बित
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चे जमीन पर दरी पर बैठे हैं और शिक्षक कुर्सी पर बैठा हुआ है। वीडियो बनाने वाले ने उसेक पीछे रखी शराब की कैन दिखाई तो उसे वह छुपाने लगा। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का बताया जा रहा है।
इस वीडियो को वायरल करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने यूपी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि नशे की हालत में धुत मास्टर जी बच्चे बच्चियों को पढ़ा रहे हैं। वीडियो हाथरस यूपी की बताई जा रही है। यदि बच्चों के भविष्य के सृजनहार टीचर ऐसी हरकत करें तो क्या बच्चों का भविष्य अच्छा हो सकता है? तुरंत इस टीचर पे कार्यवाही करें।
इस वीडियो पर जवाब देते हुए सूचना विभाग हाथरस ने एक आदेश पत्र वायरल किया है, जिसमें बताया गया है कि सम्बंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। बताया गया है कि शिक्षक का नाम शैलेंद्र सिंह गौतम है, जो कि बीआरडी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक है। वह यहां सम्बद्ध प्राथमिक विभाग का शिक्षक है। वीडियो की जांच कराने के बाद जिलाधिकारी हाथरस ने उसे तत्काल निलम्बित कर दिया गया है। जांच जारी है।
यहां देखें वीडियो
ये की गई है कार्रवाई