सूर्या का हत्यारा असद एनकाउंटर में ढेर…अब्बू ने कहा था आज खत्म कर दे इसकी कहानी; फरहान का बड़ा खुलासा -Video
Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई सूर्या चौधरी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है तो वहीं मुख्य हत्यारोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. तो वहीं अब पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है.
खामोशी इसलिए है क्योंकि म/रनेवाले का नाम सूर्या चौहान है….pda वाला जो जाती खोल कर अपराधी देखता है
अब अपराधी उसके रिस्तेदार निकले तो बोलता है अपराधी का धर्म नहीं होता
त्योहार तुम्हारा होगा तो तरुण जाएगा…
त्योहार बकरा का होगा तो सूर्या जाएगा….
अपराधी अभी भी फरार है pic.twitter.com/FPgHVqjGtp— Jyoti Thakur (@zAshthasingh_a) May 30, 2026
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया कि 28 मई को बाइक चलाने की बात पर असद और सूर्या का झगड़ा हुआ था. इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे लेकिन ये विवाद यहीं नहीं थमा था.
बता दें कि गाज़ियाबाद के बहुचर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी असद पर ₹50,000 का इनाम रखा था. शनिवार देर रात इंदिरापुरम इलाके में पुलिस मुठभेड़ हुई थी. DCP धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम फरार असद की तलाश कर रही थी. इसी दौरान टीम को सूचना मिली थी कि असद इलाके में किसी से पैसे लेने आने वाला है.
गाजियाबाद में जिहादियों का शिकार हुए सूर्या चौधरी की मां बोली- ‘सातों का एनकाउंटर हो, बुलडोजर चले’!
गाजियाबाद के सूर्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर पर सूर्य की मां ने दोटूक कहा है- “कार्रवाई से संतुष्ट हूं, लेकिन कलेजा तब ठंडा होगा जब सभी सातों दरिंदों का यही हश्र… pic.twitter.com/cOb4OJhpS7
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) May 31, 2026
इसी के बाद घेराबंदी की गई तो आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस कार्यवाही से मृतक सूर्या की मां ने संतुष्टि दिखाई है लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सूर्या की मां ने आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है और अन्य आरोपियों का भी एनकाउंटर करने की मांग की है.
ब्रेकिंग: इंदिरापुरम के अभय खंड में सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया …. धन्यवाद @myogiadityanath जी 🙏🙏 pic.twitter.com/7LIOZTqLJR
— Harendra Chauhan *जिला बिजनौर* (@HARENDR33347371) May 31, 2026
डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने मीडिया को बताया कि थाना खोड़ा इलाके में 28 मई को सूर्या चौहान नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद परिजनों ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य हत्यारोपी वंचित था और उसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था.
मुठभेड़ में थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है. असद से एक पिस्टल और बरामद की गई है. मुठभेड़ के दौरान असद का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा.
फरहान ने पुलिस को दी ये जानकारी
फरहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि असद ने अपने अब्बू को बाइक चलाने वाली बात बताई थी. इसके बाद सभी ने योजना बनाकर उसे बुलाया. फरहान ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए चाकू का बंदोबस्त किया था. तो वहीं अब्बू नबाव ने अपने असद को यह कहते हुए हत्या करने को उकसाया था कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे. इसी के बाद बकरीद पर सूर्या को बहाने से बुलाकर असद ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी.
तीन लोगों को भेज दिया गया जेल
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि असद के पिता नबाव और उसके दोस्त फरहान के साथ ही आतिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और फिर न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है. फरार सारिक की तलाश की जा रही है.
सूर्या हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर।
सरकार का साफ रुख, ” तुम दूध मांगोगे हम खीर देंगे, तुम जान लोगे हम चीर देंगे।” बुरे काम का बुरा नतीजा। #myogiadityanath #dgpup
#SuryaChauhan #GhaziabadMurder #Encounter #PoliceEncounter @Uppolice pic.twitter.com/DxWh6RUNxj— Pankaj tyagi (@Pankajk78010533) May 31, 2026