UP News: ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एडवोकेट ने मांगी सार्वजनिक रूप से माफी, वायरल हुआ वीडियो (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)

October 7, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपना नाम एडवोकेट राजेंद्र यादव बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि ब्राह्मणों के लिए जो भी बात कही थी, उस पर माफी मांगता हूं।

इस दौरान ब्राह्मणों की भीड़ भी जमा है और उन्हीं के सामने राजेंद्र यादव माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। भीड़ की ओर से पूछा जा रहा है कि ब्राह्मणों को क्या कहा था। इस पर राजेंद्र यादव कुछ भी बोलते। तो वहीं भीड़ से ही किसी ने कहा कि ऐसी गलती को दोबारा नहीं होगी। इस पर राजेंद्र यादव ने ये बात कही और कहा कि मैं क्षमाप्रार्थी हूं।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में राजेंद्र यादव ने ब्राह्मणों के लिए अभद्र टिप्पणी की थी, इसी के बाद से ब्राह्मणों में रोष व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव ने ब्राह्मणों को पीटने की बात कही थी। दावा किया जा रहा है कि उनकी इस हरकत पर ब्राह्मणों ने जमकर उनकी पिटाई की और इसी के बाद उन्होंने माफी मांगी। यह खबर वीडियो के आधार पर लिखी गई है। खबर स्टिंग इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यहां देखें वीडियो