Video: ट्रेन में भिड़ीं महिलाएं, बाल खींच-खींचकर की मारपीट, महिला पुलिस को भी नहीं छोड़ा, वायरल हुआ वीडियो

October 7, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे के बालों को पकड़कर जमकर मारपीट कर रही है। यह वीडियो मुम्बई की लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीट न मिलने के कारण महिलाओं के दो ग्रुपों में मारपीट हो गई। वीडियो वायरल करने वाले एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि इस दौरान महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मी को भी पीटा। फिलहाल यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसकी पुष्टि खबरस्टिंग नहीं करता है।

यहां देखें वीडियो