Lucknow: बारावफात जुलूस के मद्देनजर राजधानी में सुबह से ही बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, देखें वैकल्पिक मार्ग, जाम में फंसने पर इन नम्बरों पर फोन करें इमरजेंसी वाहन

October 8, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। चन्द्र दर्शन के अनुसार 09 अक्टूबर को 12वीं रवी-उल-अव्वल (बारावफात) का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी में ‘‘ए-मदहे सहाबा’’ का जुलूस प्रातः 09.00 बजे से झण्डे वाले पार्क अमीनाबाद से प्रारम्भ होकर मौलवीगंज, गंगा प्रसार रोड, रकाबगंज चौराहा, नादान महल रोड, यहियागंज तिराहा, नक्खास तिराहा से बॉयें मुड़कर टूड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) तिराहा से बाजारखाला थाने के सामने से होकर हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा से बॉयें मुड़कर ऐशबाग ईदगाह में समाप्त होगा। इसलिए शहर के तमाम मार्गों में यातायात/डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।

इसकी जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने बताया कि मान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिाक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, स्कूल बस, फायर सर्विस इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा जुलूस कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 0522 2483800, 9454505155, 7311190195, 1073 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 7 बजे से जुलूस की समाप्ति तक नीचे दिए मार्गो पर आवश्यकतानुसार वाहनों का डायवर्जन रहेगा-

कमला नेहरू क्रासिंग (मेडिकल क्रास) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा से दाहिने अकबरी गेट से अपने गन्तव्य को जा सकेगा या चौक/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महलरोड/टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात अकबरी गेट, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हैदरगंज तिराहा(लाल माधव) से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं बल्कि यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नाका/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झण्डे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग अशोकलाट, श्रीरामरोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

ऐशबाग पुल की तरफ कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवरेडी की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

एवरेडी तिराहे की तरफ से आनेवाला यातायात मिल ऐरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा, हैदरगंज (लाल माधव) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मवैया/मिल एरिया तिराहे से बॉयें राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

राजेन्द्र नगर चौराहे से कोई यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

नाका चौराहे से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेगा बल्कि यह यातायात नत्था/मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बासमण्डी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर अपने मार्ग को जा सकेगा।