Kanpur: कानपुर के परमट आनन्देश्वर बाबा के सामने एक बकरे ने झुकाया सिर, वायरल हुआ वीडियो

October 8, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बकरा मंदिर की चौखट पर दोनों घुटनों को मोड़कर सिर झुकाए हुए हैं।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कानपुर के परमट मंदिर से आस्था की अजब गजब तस्वीर सामने आई है बाबा आनंदेश्वर की आरती के वक्त एक बकरा घुटनों के बल आस्था में डूबा दिखा। गर्भ गृह के बाहर भक्तों के साथ शिवलिंग के सामने नतमस्तक बकरा चर्चा का विषय बना है।

आनंदेश्वर मंदिर में भक्त ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जहां भक्त बाबा के लिए सिर झुका रहे हैं, वहीं पर बकरा भी बाबा के सामने सिर झुका रहा है। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बाबा के सामने सिर झुकाने के बाद बकरा वहां से चला गया। फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि बकरा किसी के घर में पला है या फिर घुमंतु है। वह कहां से आया और कहां गया, इस पर अभी कोई कुछ नहीं बता सका है। फिलहाल ये भी सामने नहीं आया है कि पहले भी कभी ऐसा हुआ है या नहीं।

यहां देखें वीडियो