Kanpur: ज्वैलर्स शॉप में बेखौफ होकर घुसा चोर और उठा ले गया सोने-चांदी से भरा बैग, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज
कानपुर। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी का फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक, जो कि सफेद टीशर्ट पहने है। ज्वैलर्स की शॉप में घुसता है और तुरंत एक बैग लेकर फरार हो जाता है। इस वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि चोर पहले से शॉप में आता-जाता था और उसे ये मालूम था कि सोने-चांदी से भरा बैग कहां रखा रहता है। क्योंकि वह जैसे ही मुख्य द्वार से शॉप के अंदर घुसा, वह तुरंत उसी जगह गया, जहां वह बैग रखा था।
इस दौरान शॉम खाली थी। वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नौबस्ता इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल करने वाले शख्स ने जानकारी दी है कि ज्वैलर्स शाप में घुसकर चोर ने 129g. सोना और 10,770g. चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि ये शॉप यशोदा नगर प्रैग्मा पब्लिक स्कूल चौराहे के पास है और इसका नाम महर्षि ज्वैलर्स है। फिलहाल पुलिस अभी तक चोर की तलाश नहीं कर सकी है। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही कानपुर पुलिस ने भी एक ट्विट जारी कर जानकारी दी है कि प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है,सीसीटीवी फुटेज प्राप्त है, तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
यहां देखें वीडियो