Vaishali Thakkar Suicide: ‘ससुराल सिमर का’ फेम अभिनेत्री ने की आत्महत्या, दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की थीं करीबी, डायरी में मिले सुसाइड नोट ने किया बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ वाली तस्वीरें हुई वायरल, देखें वीडियो

October 16, 2022 by No Comments

Share News

इंदौर। ससुराल सिमर का और यह रिश्ता क्या कहलाता है, धारावाहिक में काम करके कम वक्त में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी धारावाहिक की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वैशाली कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। वह बिग बास में भी हिस्सा ले चुकी है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सम्बंध में पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि घर से सुसाइड नोट मिला है, जो डायरी में लिखा हुआ था। इससे पता चलता है कि वैशाली का पुराना प्रेमी उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस अब उस पर कार्रवाई करेगी। वैशाली के परिवार वाले शहर से बाहर हैं, उनके आने के बाद पूछताछ की जाएगी।


बताया जा रहा है कि वैशाली एक साल से इंदौर में रह रही थी। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम क लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार, शक है प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैशाली ठक्कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्तों में शामिल रही हैं। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत करीब डेढ़-दो साल पहले अपने कमरे में मृत पाए गए थे। वैशाली का आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक सुशांत के साथ की उनकी तस्वीरों व वीडियो को वायरल करते हुए कह रहे हैं कि अब दोनों स्वर्ग में एक हो जाएंगे।

वैशाली ने ससुराल सिमर का, आशिकी, लाल इश्क, सुपर सिस्टर और विष और अमृत में भी काम किया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल में उन्होंने संजना का कैरेक्टर निभाया था। इस दौरान वे काफी फेसम हो गई थीं। इसके बाद ससुराल सिमर का सीरियल में उन्होंने अंजलि का रोल निभया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है। टीवी सीरीयल के अलावा वैशाली ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। बताया जाता है कि उनका परिवार उज्जैन के पास महिदपुर का रहने वाला है, लेकिन वैशाली इंदौर में ही पली-बढ़ी थीं। शुरू से ही एक्टिंग को लेकर उनका आकर्षण रहा था।

बता दें कि टीवी धारावाहिक अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता भी दो साल पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या कर चुकी हैं। प्रेक्षा कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लाकडाउन की वजह से 25 मार्च को इंदौर आ गई थी। इस दौरान वो डिप्रेशन में आ गई थी। पुलिस ने प्रेक्षा के रूम से जो नोट बरामद किया उसमें लिखा था- ‘मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की, अब मैं थक गई हूं।’ इसके साथ ही प्रेक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी बार एक मैसेज पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था ‘सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।’

यहां देखें वीडियो