Purvanchal Expressway Road Accident: 230 की स्पीड से भगाई थी BMW, 300 से ऊपर की लगी थी शर्त, दर्दनाक हादसे से कुछ ही देर पहले के वायरल हुए दो वीडियो, सुनें लोग किस तरह कर रहे थे बातचीत
लखनऊ। शुक्रवार को यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। फिलहाल हादसे से कुछ ही देर पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार के अंदर बैठे लोग कार की स्पीड 300 से ऊपर करने की शर्त लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस बीच कार चलाने वाले ने एक बार 230 के ऊपर कार भगाई लेकिन फिर से स्पीड कम कर दी तो एक अन्य कह रहा है कि स्पीड कम मत करो। सोशल मीडिया प र कार की स्पीड के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि अगर कार की स्पीड इतनी ज्यादा नहीं होती तो कार के परखच्चे नहीं उड़ते।
बता दें कि शुक्रवार को हुए इस बड़े हादसे में BMW कार पर कंटेनर चढ़ गया था जिससे कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे और कार में बैठे चारो लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक का तो सिर करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा था, जिससे साफ होता है कि हादसा कितना भयावाह था। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में हुई थी। फिलहाल इस हादसे के दूसरे दिन दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे इसी घटना से कुछ देर पहले बनाया गया मालूम होता है। इस वीडियो को देखने के बाद ये साफ हो जाता है कि इतना भीषण हादसा आखिर क्यों हुआ। अगर स्पीड कम होती तो कार को नियंत्रित किया जा सकता था।
हालांकि शुक्रवार को मीडिया ने BMW कार की स्पीड करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे का आकलन किया था, लेकिन वायरल वीडियो में स्पीड 230 दिखाई जा रही है। बता दें कि इसी स्पीड से कार सुल्तानपुर की ओर से जा रही थी। वहीं लखनऊ की ओर से उसी रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर आ रहा था। इसी बीच दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अंदर बैठे चारों लोग और उसका इंजन दूर जा गिरे थे। एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया था। साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का सिर और हाथ 20-30 मीटर दूर जाकर गिरा था। हादसे के बाद BMW कार को बोरियों में भरकर ले जाया गया था।
कार पर यूके 01सी 0009 नंबर लिखा था और रानीखेत के ताली रिवनी स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल के मालिक की बताई जा रही थी। जबकि कंटेनर मुरादाबाद के मोहल्ला मनिहारन निवासी कयूम का बताया जा रहा था।
हादसे की वजह ये भी बताई गई
बताया गया कि एक्सप्रेस-वे पर इन दिनों OFC केबल बिछाने का काम चल रहा है। इसलिए एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके चलते एक लेन से ही गाड़ियां आ-जा रही थीं। हादसे की एक वजह इसे भी बताया जा रहा है।
6 अक्टूबर को हो गया था 15 फीट का गड्ढा
22 हजार करोड़ से बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 6 अक्टूबर को 15 फीट चौड़ा और 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। इसके चलते रात के अंधेरे में एक कार उसमें गिर गई थी। उस हादसे में ड्राइवर और कार सवार दो लोगों को चोटें आई थी। इसके बाद से गड्ढे की मरम्मत का काम हुआ था। बता दें कि इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 16 नवम्बर 2021 को किया गया था और इसका स्टेटस कम्पलीट बताया गया था। यह 6 लेन है। इसके निर्माण में कुल 22,497 करोड़ की लागत लगी थी। यह एक्सप्रेस वे 9 जिलों से होकर गुजरा है, जिसमे लखनऊ के साथ अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर शामिल है। लखनऊ (NH-731) पर चांद सराय गांव से शुरू होता है। गाजीपुर के हैदरिया गांव (NH-19) पर समाप्त होता है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो