UP:स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले कानपुर से पकड़ा गया 19 साल का आतंकी हबीबुल इस्लाम है बिहार का रहने वाला, वर्चुअल आईडी में है माहिर, नदीम से सम्बंधों का किया खुलासा, जैश-ए-मोहम्मद से है जुड़ा

August 14, 2022 by No Comments

Share News

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यूपी एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर जिले से संदिग्ध आतंकी हबीबुल इस्लाम को दबोच लिया।

इसके बारे में अपडेट जारी करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था लखनऊ प्रशांत कुमार ने एएनआई को बताया कि हबीबुल इस्लाम बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता था जिसे पहले इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों एक ही आतंकी नेटवर्क जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। हबीबुल इस्लाम वर्चुअल आईडी बनाने में माहिर है।

बता दें कि रविवार की दोपहर में ही यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हबीबुल इस्लाम (19) उर्फ सैफुल्लाह को गिरफ्तार किया था। सैफुल्लाह ने सीमा पार लोगों के संपर्क में रहने के लिए टेलीग्राम, फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। इसकी जानकारी यूपी एटीएस ने एएनआई से शेयर की थी। बता दें कि इससे पहले एटीएस ने सहारनपुर से संदिग्ध आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर ही कानपुर से हबीबुल को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसी ने ये पहले ही दावा किया था कि नदीम और हबीबुल आतंक संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में हबीबुल ने इसका खुलासा भी किया है।