UP Nikay Chunav: यूपी में मुश्किल में फंसी आम आदमी पार्टी, बच्चों से कराया चुनाव प्रचार, डीएम ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश, देखें वीडियो
May 7, 2023
No Comments
UP Nikay Chunav: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी रैली में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं. यह मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है.
बताया जा रहा है कि शनिवार को यहां आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रैली थी, जिसमें बच्चों को भी शामिल किया गया था. जानकारी सामने आई है कि यहां पर जिलाधिकारी ने पहले ही रैली में बच्चों के शामिल करने का प्रतिबंध लगा रखा था. बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है और 13 मई को मतगणना होगी. इस पर सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के सभी दांवपेच चल रहे हैं.
यहां देखें वीडियो