मंत्री जी ने खोया आपा और जड़ दिया थप्पड़…बाद में दी सफाई-Video

September 27, 2026 by No Comments

Share News

Pravesh Verma News: दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक युवक को थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद दिल्ली में सियासत तेज हो गई है तो दूसरी ओर उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है. इस पर उन्होंने खुद ही एक वीडियो जारी कर सफाई दी है.

मंत्री प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी के विधायक जनरल सिंह पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विकासपुरी रिंग रोड के ऊपर में पिछले कई दिनों से रोड बनाई जा रही है. तो दूसरी ओर विधायक जनरैल सिंह द्वारा पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के इंजीनियर्स से कह रहे हैं कि उनको कांट्रेक्टर से मिलवाया जाए और कमीशन दिलवाया जाए.

यही नहीं प्रवेश वर्मा ने विधायक पर सड़क उखाड़ने और फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और दिखाया जा रहा है कि काम अच्छा नहीं हो रहा है. जबकि ऐसा नहीं है. प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह इस सम्बंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराएंगे.

वीडियो में सुनें मंत्री प्रवेश वर्मा की पूरी बात

ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर… सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत ने सुनाई खरी खोटी-Video