2 लाख की देनदारी और इतनी संपत्ति…जानें कौन हैं जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खाता खोलने वाले मेहराज मलिक? भाजपा उम्मीदवार को दी पटखनी, केजरीवाल ने कही ये बात- Video
Jammu and Kashmir Assembly Elections-2024: आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी विस्तार कर रही है. इसी क्रम में आप पार्टी अब पांच राज्यों तक पहुंच गई है. दरअसल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में पार्टी का खाता खुला है और यहां पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को डोडा विधानसभा सीट से जीत मिली है.
इस जीत पर पार्टी जमकर खुशी मना रही है तो वहीं पार्टी के मुखिया और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह जल्द ही जम्मू कश्मीर जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ता व इकलौते विधायक मेहराज मलिक से मुलाकात करेंगे।
डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े।
पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 8, 2024
वीडियो कॉल पर की बात
बता दें कि मेहराज मलिक की जीत पक्की होते ही पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉल पर मेहराज मलिक से बात की तो मेहराज ने पनी जीत का पत्र चुनाव अधिकारी से अरविंद केजरीवाल से बात करने के दौरान ही लिया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद बोला और 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उनकी विधानसभा में जनता के बीच पहुंचने का न्योता भी दिया। जिसे अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने का वादा किया है.
10 को मनेगा जश्न
चुनाव जीतने के बाद मेहराज मालिक मे मीडिया से बात करते हुए कहा कि टेंशन तो बहुत थी, लेकिन वह पूरी मजबूती से चुनाव लड़े अब आप भी बाहर आ गए हैं। हमने लोगों से वादा किया था कि हम 10 तारीख को एक बड़ा जलसा करेंगे। उसमें आप की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल मेहराज मलिक के इस आमंत्रण को अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है और कार्यक्रम में पहुंचने का वादा भी किया है. मालूम हो कि मेहराज की जीत पर उनसे बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश हैं कि अब पांचवां राज्य जम्मू-कश्मीर हो गया, जहां हमारा एमएलए जीत गया। तो वहीं केजरीवाल की इस बात पर मेहराज मलिक ने कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा मिली थी और जैसे दिल्ली में बदलाव हुआ था, वैसे ही बदलाव वह जम्मू कश्मीर में करना चाहते हैं। तो दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक को बधाई दी और कहा कि आप का काम बहुत अच्छा है। जनता आपके साथ है।
मेहराज हैं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता
जहां एक ओर मेहराज मलिक की जीत के बाद आप पार्टी में खुशी मनाई जा रही है तो वहीं अब लोग मेहराज मलिक के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं. बता दें कि मेहराज मलिक डोडा क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं. अपने शपथ पत्र में उन्होंने 29 हजार रुपये की संपत्ति और 2 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है. पढ़ाई की बात करें तो मलिक पोस्ट ग्रेजुएट हैं. उन पर कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. वह कई सालों से राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और लोगों के बीच में जाकर अपना मजबूत जनाधार बनाया है. 2021 में उन्होंने डीडीसी (जिला विकास परिषद) का चुनाव जीता था लेकिन वह मार्च 2022 में एक रैली के बाद सुर्खियों में आए. वह स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाते हुए प्रदर्शन भी करते रहते हैं.
इस सीट पर काग्रेस उम्मीदवार पांचवे स्थान पर
36 साल के मेहराज मलिक ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गजय सिंह राणा को 4, 538 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया है. हालांकि 10 साल पहले इस सीट पर भाजपा का कब्जा था तो वहीं इससे पहले ये सीट कांग्रेस के पास थी. बता दें कि इस सीट पर मेहराज को कुल 23,228 वोट हासिल किए हैं तो वहीं भाजपा को 18,690 वोट मिले हैं. तो वहीं इस सीट पर नेशनल कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री खालिद नजीब सुरहवर्दी और डीपीएपी नेता अब्दुल मजीद वानी को क्रमश: 13,334 व 10,027 वोट हासिल हुए हैं. कांग्रेस के उम्मीदवार शेख रियाज अहमद को 4,170 वोट हासिल हुए हैं और वह पांचवे स्थान पर हैं.
Spoke to Mehraj Malik, AAP’s star of the day… pic.twitter.com/YZqx5g88m4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 8, 2024