Haryana Assembly Election-2024: कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट की जीत पर ये क्या बोल गए भाजपा के बृज भूषण शरण सिंह-Video
Haryana Assembly Election-2024: हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने जीत दर्ज कर ली है और इस पर उन्होंने खुशी भी जाहिर की है. मालूम हो कि इस सीट पर विनेश फोगाट ने भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 6,015 वोटों से हराया है. तो दूसरी ओर उनकी जीत पर भाजपा के पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता बृज भूषण शरण सिंह का बयान सामने आ रहा है.
उन्होंने विनेश फोगाट की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि विनेश फोगाट जहां भी गई हैं, उन्होंने सत्यानाश ही किया है. वह कुश्ती में थीं तो दो साल कुश्ती का सत्यानाश किया और कांग्रेस में गई तो खुद तो जीत गईं लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया. इसी के साथ ही हरियाणा में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और उनके काम के साथ भाजपा की नीति ने जीत पर मुहर लगाने का काम किया है. इसके लिए उन्होंने हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया.
#WATCH गोंडा, उत्तर प्रदेश: जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "हमारा नाम लेकर अगर वे(विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम… pic.twitter.com/DwGdIJIFbc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब
बृजभूषण सिंह ने कांग्रेस के हाल को लेकर कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक स्थिति बहुत खराब है और उनकी रणनीति विफल हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी प्रयास किया, वह सब असफल रहे. अब कांग्रेस को यह समझना चाहिए की जनता ने उन्हें नकार दिया है.
#WATCH गोंडा, उत्तर प्रदेश: पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "हरियाणा की जनता को बधाई। किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। इसके बाद भी हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है… सभी लोग… pic.twitter.com/qNdIv6Kx5d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
इतने वोटों से मिली जीत
चुनाव आयोग के मुताबिक, विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिले हैं।
पांच साल तक करुंगी काम
विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह जुलाना के लोगों का प्रेम था। उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ी और उनको जीत मिली. उन्होंने ये भी कहा कि लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे अगले पांच साल कायम रखूंगी। यह हर उस महिला की लड़ाई है, जिसने अकेले दम पर लड़ी है। उन्होंने नतीजों की बात करते हुए कहा, “अभी मतगणना जारी है और जब तक सारे नतीजे घोषित नहीं हो जाएंगे, तब तक कुछ भी नहीं माना जा सकता। फिलहाल अंतिम नतीजों का इंतजार करना होगा।”
#WATCH जींद, हरियाणा: जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपनी जीत पर कहा, "ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है… इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी… अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों… pic.twitter.com/ZTIlcmlb21
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
जम्मू-कश्मीर में भाजपा दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी
तो वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर ब्रज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हमें जनादेश का स्वागत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वहां पर भाजपा ने वहां पर सरकार बनाने का प्रयास किया था, जो सफल नहीं हुआ. वहां का मौसम और माहौल कुछ और है. जम्मू-कश्मीर की हालत को देखते हुए जनता का जो जनादेश है, उसे स्वीकार किया जाना चाहिए. मालूम हो कि जहां एक ओर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगा रही है. तो दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणामों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली है. हालांकि बड़ी बात ये है कि यहां पर भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. इस वजह से भाजपा के लिए यहां पर बड़ी सफलता माना जा रहा है.