स्कूल बस ने रौंद डाले बच्चे…एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; रूह कंपाने वाला Video वायरल

November 30, 2025 by No Comments

Share News

Accident: सोशल मीडिया पर रूह कंपा देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले बच्चे स्कूल बस से नीचे उतरते हैं और फिर बस के आगे से ही रोड क्रॉस करने लगते हैं. इसी बीच ड्राइवर बस चला देता है और बच्चे बस के नीचे आज जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई है और दूसरा बच्चा गम्भीर रूप से घायल है.

यह वीडियो बिलासपुर के रामपुर से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिल्टन एजुकेशन एकेडमी स्कूल की बस से बच्चियां उतरीं और इसी के ड्राइवर ने ये भी नहीं देखा कि बच्चियां बस के पीछे से रोड क्रास कर रही हैं या आगे से और बस चला दी, जिससे बच्चियां बस के नीचे आ कर कुचल गईं. इस दुर्घटना में बड़ी बहन सात साल की अनाबिया की मौके पर ही मौत हो गई और छोटी बहन जन्नत (4) घायल हो गई है तो वहीं ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि हो सकता है कि ड्राइवर को ये पता ही नहीं चला कि बच्चियां बस से उतर कर तुरंत बस के आगे से निकलने लगीं. एक अन्य यूजर ने लिखा हो सकता है ड्राइवर ने बच्‍चियों को नहीं देखा क्योंकि वो उसके ब्लाइंड स्पॉट में थीं.

बस और ट्रक बनाने वाली कंपनियों को चारों टायरों के आगे का हिस्सा ऐसे डिजाइन करना चाहिए कि कोई इंसान आसानी से टायर के नीचे न जा सके. ये एक इंजीनियरिंग प्रॉब्लम है जिसे सॉल्व करना ज़रूरी है. हर साल बहुत से लोग टायरों के नीचे कुचले जाते हैं. कंपनियों को इस पर रिसर्च करके कोई नया समाधान बनाना चाहिएजैसे बेहतर बॉडी डिज़ाइन, गार्ड, कैमरा/सेंसर आदि.

तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, पूरी गलती ड्राइवर की है. बच्चे जब तक रोड क्रॉस ना कर लें तब तक उससे बस आगे नहीं चलानी चाहिए थी. एक मासूम अपनी जान गवा दी ड्राइवर की लापरवाही के वजह से. तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बच्चे अकेले ही बस से उतरे और उनको लेने के लिए कोई माता-पिता या परिवार का व्यक्ति मौके पर मौजूद क्यों नहीं था?

ये भी पढ़ें-बेसिक शिक्षक ने की आत्महत्या…BSA के नाम लिखे सुसाइड नोट में किया SIR का जिक्र