“अब मीडिया करा रही है महाभारत…” जानें ऐसा क्यों कहा आचार्य अनिरुद्धाचार्य ने?-Video
Acharya Aniruddhacharya: सोशल मीडिया पर वृंदावन के आचार्य अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मीडिया को करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ वह मीडिया को महाभारत कराने वाला भी बता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपने अंदाज में कहते दिख रहे हैं कि एक समय था जब कपड़े उतारने को लेकर महाभारत होती थी तो वहीं अब कपड़े पहनने की बात कह दी तो महाभारत हो रही है और आज मीडिया महाभारत करा रही है. दरअसल उन्होंने एक कथा के दौरान लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने को लेकर एक बयान दिया था तो वहीं आजकल गर्लफ्रैंड और बायफ्रैंड के चलन पर भी कटाक्ष किया था और हर रोज लड़के बदलने वाली लड़कियों को प्रॉस्टीट्यूट कहकर सम्बोधित किया था.
इसी को लेकर टीवी चैनलों पर जमकर डिबेट जारी है और इस मामले में दो वर्ग बंट गए हैं. एक वर्ग आचार्य के बयान का समर्थन कर रहा है और तो वहीं दूसरा वर्ग उनको गलत ठहरा रहा है. इसी को लेकर एक ताजा वीडियो में आचार्य ने जमकर कटाक्ष किया है और मीडिया पर सवाल भी दागा है. तो वहीं एक कथा में उन्होंने लिव इन रिलेशन को भी गलत बताया तो उनके खिलाफ कई तरह की बयानबाजी की जा रही है. इस सम्बंध में कई लड़कियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियां आचार्य अनिरुद्धाचार्य का विरोध करती नजर आ रही हैं तो वहीं आचार्य भी उनका जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो
मीडिया को आचार्य अनिरुद्धाचार्य का करारा जवाब देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आचार्य स्पष्ट और दोटूक अंदाज़ में मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। उनके इस तेवर को समर्थकों द्वारा जमकर सराहा जा रहा है, वहीं कुछ… pic.twitter.com/JpT7N6GfGM— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 7, 2025
ये भी पढ़ें-नाग की मौत के 15 दिन बाद गांव में बदला लेने पहुंची नागिन…! घर के लोगों में दहशत-Video