Malaika Arora Father’s Death: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या पर मां ने बताया ये आंखों देखा हाल-Video

September 11, 2024 by No Comments

Share News

Malaika Arora Father’s Death: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की आत्महत्या की खबर के बाद से पूरा बॉलीवु़ड दुखी है और बड़ी संख्या में एक-एक कर बॉलीवुड सितारे उनके घर पर पहुंच रहे हैं. तो दूसरी ओर उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प का बयान सामने आय़ा है, जिसमें उन्होंने बताया कि अनिल अरोड़ा को रोज सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ने की आदत थी.

मनी कंट्रोल की एक खबर के मुताबिक आज जब जॉयस ने लिविंग रूम में अनिल की चप्पलें देखीं, तो वे उन्हें ढूंढने के लिए बालकनी में गईं लेकिन अनिल उन्हें वहां नहीं मिले, इसके बाद वे बालकनी से नीचे देखने के लिए झुकीं और तब उन्होंने देखा कि वॉचमैम मदद के लिए चिल्ला रहा था. करीना कपूर भी अपनी दोस्त मलाइका के घर अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंची हैं. दूसरी ओर मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी अपने पिता के निधन की खबर सुनकर मलाइका के घर पहुंची हैं. वहीं मलाइका के बेटे अरहान खान भी मौजूद रहे. तो दूसरी ओर इस मुश्किल वक्त में मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी पहुंचे हैं. खबरों के मुताबिक, जब मलाइका के पिता ने छत के कूद कर आत्महत्या की तब मलाइका घर पर नहीं थीं, वह पुणें गई थीं. इस घटना की खबर मिलने के बाद वह पुणें से वापस लौटी हैं.