कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर… दिल दहला देने वाला Video वायरल

December 18, 2025 by No Comments

Share News

Ahmedabad Accident Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बिजी हाईवे पार करते वक्त एक स्कूटी सवार ने ध्यान नहीं दिया और व हाईवे पार करने लगा. इतने में तेज रफ्तार कार ने इतना तेज टक्कर मारी कि स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गए वहीं सड़क किनारे खड़ा एक शख्स भी इस हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया.

यह वीडियो अहमदाबाद का बताया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि इस हादसे में गलती किसकी थी. वीडियो देखने के बाद साफ होता है कि स्कूटी सवार की ही पूरी गलती थी. कभी भी रोड क्रॉस करने से पहले ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि दोनों ओर से कोई गाड़ी तो नहीं आ रही है. इसी के बाद रोड क्रॉस करनी चाहिए, खासतौर से बिजी हाईवे पर इसका ध्यान जरूर रखना चाहिए क्योंकि हाईवे पर बड़ी गाड़ियां तेज रफ्तार से चल रही होती हैं और ऐसी किसी भी हालत में उनको ब्रेक लगाने का भी समय नहीं मिलता. 

ये भी पढ़ें-भाजपा विधायक के बेटे की शादी में फूटे 70 लाख के पटाखे…! आप भी देखें आतिशबाजी का शानदार नजारा-Video