मायावती के बाद BSP के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बने आकाश आनंद…मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

August 29, 2025 by No Comments

Share News

MayawatiAkash Anand News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे और चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाकर पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. इस तरह से वह मायावती के बाद पार्टी के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं. इस फैसले के बाद सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे

मायावती द्वारा राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद आकाश आनंद ने आभार व्यक्त किया है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है आदरणीय बहन कु. मायावती जी, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सदस्य है।

आदरणीय बहन जी का मुझे बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त करने पर पूरे दिल से आभार एवं धन्यवाद अदा करता हूँ। साथ ही मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी के आंदोलन को आदरणीय बहन जी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए पूरे जी-जान से काम करूँगा।  इसी पोस्ट के अंत में आकाश आनन्द ने लिखा है, पार्टी के मेरे सभी साथियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी सूत्रों से सामने आई खबर के मुताबिक इस फैसले से आकाश का यूपी और उत्तराखंड की सियासत में दखल बढ़ जाएगा, इसका जिम्मा अभी तक फिलहाल मायावती संभाल रही थीं

बिहार यात्रा से पहले लिया बड़ा फैसला

बता दें कि आकाश आनन्द 10 सितंबर को कैमूर जिले से दस दिवसीय चुनावी यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैंइस दौरान वह राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगेतो वहीं बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले उनको बिहार में पार्टी का खाता खोलने की भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और वह बिहार दौरे पर भी जाने वाले हैं. इससे पहले मायावती ने यह निर्णय लेकर आकाश पर बड़ा भरोसा दिखाया है.

चार की जगह बनाए गए 6 नेशनल कोऑर्डिनेटर

आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पार्टी में चार की जगह छह नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैंइनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक को शामिल किया गया है

31 अगस्त को होने जा रही बैठक

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 31 अगस्त को मुंबई में संगठन की बैठक होने वाली है. इसकी ध्यक्षता भी आकाश करेंगे. इसमें पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-बसपा नेता हसीन खान ने पड़ोसी पर तान दी पिस्टल…लोहे की छड़ से हमला-Video