बसपा नेता हसीन खान ने पड़ोसी पर तान दी पिस्टल…लोहे की छड़ से हमला-Video

August 22, 2025 by No Comments

Share News

Agra News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स दूसरे शख्स पर लोहे की छड़ से वार कर रहा है और पिस्टल भी तान रहा है. यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा थाना कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुई था.इसी दौरान बसपा नेता हसीन खान ने पड़ोसी पर पिस्टल तान दी और लोहे के बेसबॉल डंडे से हमला किया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. तो वहीं इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-Big News: संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक…दीवार फांदकर घुसा अज्ञात शख्स