अखिलेश यादव के चाचा ने देश की जाबांज बेटी का किया अपमान; सीएम योगी ने दी ये बड़ी चेतावनी; बचाव में उतरी सपा-Video

Share News

Vyomika Singh: देश में लगातार देश का जाबांज बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी नेताओं द्वारा जारी है. पहले भाजपा नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित बयान दिया तो वहीं अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा सांसद व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राम गोपाल यादव ने अपमानजनक टिप्पणी की है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

रामगोपाल यादव के विवादित के बयान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. तो वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) उनके बचाव में उतर आई है. इसको लेकर पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि भाजपा उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रही है, जबकि रामगोपाल यादव के बयान में कोई विवाद नहीं है. इसी के साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि भाजपा नेता विजय शाह के बयान की तुलना उनके बयान से न की जाए. साथ ही सपा ने अपनी सफाई में कहा कि प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने ना सेना का अपमान किया है और ना ही जाति को लेकर कोई गलत बात की है. उनकी भावना सबकी सम्मान करने वाली थी और सबको जिस तरीके से सेना में सभी जाति के लोग हैं और तब भी एकता है और वही बात वह कह रहे थे.

जानें क्या कहा रामगोपाल यादव ने

बता दें कि रामगोपाल यादव का बयान विंग कमांडर व्योमिका सिंह को जाति के दायरे में लाने के लिए था. यानी रामगोपाल यादव की टिप्पणी जातिसूचक थी. जो कि अत्यंत शर्मनाक है जिसे यहां पर लिखा नहीं जा सकता. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये भी देखने को मिलता है कि रामगोपाल यादव व्योमिका सिंह का नाम भी भूल जाते हैं और अपने बयान में उनको कई बार दिव्या सिंह कहते हैं फिर उनसे पार्टी के कार्यकर्ता उनको व्योमिका सिंह का नाम बताते हैं. नीचे दिए गए वीडियो में सुना जा सकता है कि उन्होंने देश की बेटी पर किस तरह से टिप्पणी की और किस तरह देश को शर्मसार किया है और ऊपर से समाजवादी पार्टी उनके बयान पर लीपापोती करने में जुटी है.

जनता फिर देगी जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगोपाल यादव के बयान को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है और कहा है, “सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है।” इसी के आगे उन्होंने ये भी कहा है कि इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।

ये भी पढ़ें-भाजपा मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुसीबत…हाईकोर्ट ने दिया FIR दर्ज कराने का आदेश; कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान-Video