भाजपा मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुसीबत…हाईकोर्ट ने दिया FIR दर्ज कराने का आदेश; कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान-Video
BJP Minister Vijay Shah controversial statement on Colonel Sofia Qureshi: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है. कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के बाद जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हाईकोर्ट ने मामले को स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है. हालांकि मंत्री अपने बयान को लेकर पहले ही माफी मांग चुके हैं और ये भी कह चुके हैं कि विपक्ष उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है.
Utterly derogatory, communal and sexist remark made by a BJP MP minister Kunwar Vijay Shah against Col Sofia Quereshi. . And it wasn’t off the cuff either (don’t miss the applause from his chamchas on stage) . Shocking beyond belief. What is the use of ‘nationalist’ flag waving… pic.twitter.com/pZ8VboyAoV
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) May 13, 2025
कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बता दें कि इस मामले में मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लगातार विजय शाह का विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस ने उनके घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर स्याही फेंकी और उनके खिलाफ नारेबाजी की. तो वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वह सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करते हैं और उन्होंने यह भी कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़ा है. तो वहीं मध्य प्रदेश के एक मंत्री सेना के अधिकारियों और बहनों का अपमान कर रहे हैं. आखिर भाजपा इस मामले में चुप क्यों है? साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें 24 घंटे के भीतर बर्खास्त नहीं किया गया, तो हम देश के सभी पुलिस थानों में कुंवर विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
Congress workers poured black ink on the nameplate of Madhya Pradesh minister Vijay Shah who called Colonel Sofiya Qureshi sister of Pak terrorist!
Well done Team Congress 👌🏼👏🏼 pic.twitter.com/DeknQaRIsc
— Vijay Thottathil (@vijaythottathil) May 13, 2025
जानें क्या कहा कोर्ट ने?
इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में भाजपा मंत्री के विवादित बयान को संज्ञान में लेकर याचिका के रूप में सुनवाई की गई. जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ चार घंटे यानी शाम 6 बजे तक एफआईआर दर्ज करने का आदेश पुलिस विभाग को दिया गया है. मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने बीएनएस की धारा 196 तथा 197 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किया है। याचिका पर अगली सुनवाई गुरुवार की सुबह 10.30 बजे निर्धारित की गई है। तो वहीं कोर्ट ने याचिका में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को अनावेदक बनाया है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि एफआईआर दर्ज किए जाने के संबंध में न्यायालय को अवगत कराया जाए।
जानें क्या दिया था बयान?
बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के मानपुर में एक कार्यक्रम हलमा का आयोजन हुआ था जिसमें मोहन सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, जिन आंतकियों ने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा और हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा उनके खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हीं के समाज की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। उनके इस विवादित बयान के बाद कांग्रेस लगातार उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और मंत्रीपद से इस्तीफा देने की मांग कर रही है. फिलहाल इस मामले में भाजपा के किसी भी नेता का बयान सामने नहीं आया है लेकिन मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की सियासत तेज हो गई है.
पार्टी आलाकमान ने किया तलब
विवादित बयान सामने आने के बाद जहां विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस के साथ ही पूरी जनता भी उतर आई है तो वहीं इसको लेकर भाजपा संगठन ने भी नाराजगी जताई है और पार्टी आलाकमान ने उन्हें तुरंत भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बाद में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर शाह ने माफी मांगी है और सफाई भी दी है. हालांकि मीडिया के सामने भी वह माफी मांग चुके हैं और कह चुके हैं कि उनका इरादा कर्नल सोफिया का अपमान करना नहीं था. वह उनकी बहन की तरह हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है। वह अपने इस बयान के लिए देश के सामने माफी मांगते हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण पार्टी की भी जमकर फजीहत हो रही है.