AKTU News: 11 छात्रों का इस कंपनी में हुआ कैंपस प्लेसमेंट
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से लगातार छात्रों को ट्रेनिंग कराने के साथ ही कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक छात्र रोजगार पा सकें. इसी क्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक के 11 छात्रों का चयन फ्यूचर गुरूकुल्स एजुटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कोडिंग एंड रोबोटिक्स ट्रेनर के पद पर हुआ है।
चयनित छात्रों को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। कंपनी की ओर से आयोजित विभिन्न स्तर की परीक्षा के बाद इन छात्रों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इन छात्रों को कंपनी की ओर से करीब तीन लाख रूपये सालाना पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जाएंगी। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्राइव का आयोजन किया।
ये भी पढ़ें-संभल की जामा मस्जिद फिर विवाद में…बदल दिया गया नाम…अब कहा जाएगा ये