AKTU News: एकेटीयू के स्टार्टअप को जापान देगा सहयोग…छात्र सुलझाएंगे कृषि की समस्याएं

August 20, 2026 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के शिक्षक, स्टार्टअप और छात्र 21 अगस्त को जापान इंडिया बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में जापान के अधिकारी, स्टार्टअप, एकेडमीशियन, उद्योगपति शामिल हो रहे हैं।

कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम में एकेटीयू के इनोवेशन हब के पांच डीप टेक स्टार्टअप भी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान स्टार्टअप जापानी दल के समक्ष अपने प्रोडक्ट की जानकारी देंगे। ताकि उनका जापान के साथ सहयोग बढ़ सके।

इसका सीधा लाभ स्टार्टअप को आगे बढ़ने में मिलेगा। उन्हें न केवल जापानी इंवेस्टमेंट प्राप्त हो सकेगा बल्कि तकनीकी सहयोग के अलावा बाजार भी मिलने की संभावना होगी। इसके अलावा कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के शिक्षक और छात्र भी शामिल होंगे। ताकि जापानी शैक्षणिक दल से शिक्षा के क्षेत्र में जापान के बारे में जान सकें। साथ ही उनके साथ एमओयू किया जा सके।

इस दौरान इनोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह का जापानी दल के साथ व्याख्यान भी होगा जिमसें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी और नवाचार पर अपनी बात रखेंगे।

बाढ़, कृषि आदि समस्याओं का समाधान देंगे छात्र

एकेटीयू इनोवेशन हब की ओर 21 अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के लिए प्री हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस हैकथॉन में विश्वविद्यालय परिसर के 186 छात्र 31 टीमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान टीमों को 10 विभागों की दस क्षेत्रों की बाढ़, कृषि, स्मार्ट वाहन, लॉजिस्टिक, एग्रीकल्चर एंड टूरिज्म, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन, स्मार्ट एजुकेशन, फिटनेस एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अपने आइडिया से समाधान प्रस्तुत करेंगे।

तो वहीं उनके समाधान को जूरी मूल्यांकन करेगी। सबसे सटीक एवं व्यवहारिक आइडिया को चयनित किया जाएगा। चयनित आइडिया स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में हिस्सा लेगी। प्री हैकथॉन का उद्घाटन कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय करेंगे। जबकि इनोवेशन हब के निदेशक वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा, एसो. डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा सहित इनोवेशन अब के सीईओ डॉ. महीप सिंह मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें-Lucknow: पत्नी और बहन की हत्या के बाद हत्यारे ने सुनी हनुमान चालीसा फिर कर लिया सुसाइड… व्हाट्सअप स्टेटस से हुआ चौंकाने वाला खुलासा-Video