Lucknow: पत्नी और बहन की हत्या के बाद हत्यारे ने सुनी हनुमान चालीसा फिर कर लिया सुसाइड… व्हाट्सअप स्टेटस से हुआ चौंकाने वाला खुलासा-Video

August 20, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow Double Murder News: गुरुवार यानी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर से सामने आई सनसनीखेज वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सरकारी बैंक के कर्मचारी मानस ने पहले अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मार कर हत्या की और उसके बाद घर लौट कर आया व अपनी दिव्यांग बहन को भी गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली लेकिन आत्महत्या करने से पहले हनुमान चालीसा सुनी.

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 11.22 बजे गोमती नगर के पॉश इलाके में स्थित एक निजी बैंक की शाखा के बाहर आरोपी मृतक मानस बाजपेयी ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी और फिर मौके से फरार हो गया और घर जाकर बहन को भी गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बहन मानसिक रूप से दिव्यांग थी. शायद इसलिए गोली मारी होगी कि उसके बाद बहन का कौन ख्याल रखेगा?

तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 38 वर्षीय मानस वाजपेयी ने बैंक के बाहर पत्नी को बुलाया और दोनों ने कुछ मिनट के लिए बातचीत हुई. इसके बाद उसने कथित तौर पर दिव्या पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गया. घायल दिव्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि मानस और दिव्या की शादी करीब 10-12 साल पहले हुई थी लेकिन दोनों पिछले कई सालों से अलग रह रहे थे और तलाक का मुकदमा चल रहा था. दिव्या ने पिछले साल तलाक के लिए भी अर्जी दाखिल की थी.

डीसीपी ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा का बयान घटना के सम्बंध में सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरुआत जांच में मिली जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है.

एक अन्य सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है. दोनों घटनाओं की जब पुष्टि हुई तो दोनों घटनाओं में एक ही व्यक्ति मानस वाजपेयी का नाम सामने आया. उसने पहले पत्नी और फिर अपनी 28 वर्षीय बहन विभा बाजपेयी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि विभा वाजपेयी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं. पुलिस ने घर से तीन हथियार बरामद किए हैं.

साली प्रज्ञा का भी नाम शामिल

सोशल मीडिया पर मानस बाजपेयी का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल हो रहा है जिसमें साफ लिखा गया है कि पत्नी ने धोखा दिया. इसलिए उसकी हत्या कर दी. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है. उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. मालूम हो कि प्रज्ञा मिश्रा मृतका दिव्या मिश्रा की बहन हैं और भरत यादव प्रज्ञा मिश्रा के पति हैं और यू ट्यूबर हैं और उल्टा चश्मा नाम का यू ट्यूब चैनल संचालित करती हैं.

पड़ोसी ने किया बड़ा खुलासा

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर के मुताबिक, हत्यारोपी के घर के पास रहने वाले एक दुकानदार ने जानकारी दी कि मानस करीब दोपहर 12.30 बजे घर लौटा था और देखकर लग रहा था कि वह काफी घबराया हुआ था. दुकानदार ने दावा किया कि वह जल्दी में था और उसे काफी पसीना आ रहा था. घर में जाने के बाद उसने हनुमान चालीसा चलते हुए सुनाई दी. इसी दौरान पड़ोसी ने मानस का व्हाट्सऐप स्टेटस देखा तो घबरा गया और फिर घर के अंदर गया, जहां कथित तौर पर उसने मानस को मृत अवस्था में देखा.

प्रज्ञा मिश्रा ने कही ये बात

तो वहीं घटना के बाद दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने कहा कि अपनी बहन को गोली मारे जाने और लोहिया अस्पताल ले जाए जाने की सूचना उनको मिली है. तो वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए लोगों से दिव्या के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. हत्या तथा आत्महत्या के पीछे के रहस्य का पता लगाने में जुट गई है. माना जा रहा है कि मानस के व्हाट्सअप स्टेटस से मिली जानकारी के बाद प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव से भी मामले की पूछताछ की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-Lucknow: यू ट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े हत्या…पति ने बहन को गोली मारने के बाद खुद भी कर लिया सुसाइड; भाई ने दी बड़ी जानकारी-Video