AKTU News: कुलपति जेपी पाण्डेय पहुंचे स्टूडेंट सेल, छात्रों की सुनी समस्याएं, एक कॉलेज को दिया ये निर्देश

September 23, 2024 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय सोमवार को स्टूडेंट सेल में छात्रों की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे सेल में रहे कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय एक-एक कर छात्रों से मिले और उनके आवेदन को लिया। ज्यादातर छात्रों की रिजल्ट से संबंधित आवेदन थे।

इसमें रिजल्ट अपडेट कराना, करेक्शन, सहित अन्य मामले थे। मौके पर ही कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने कई छात्रों की समस्याओं का समाधान कराया। सीतापुर से आयी एक छात्रा की फीस जमा नहीं होने से कॉलेज ने वायवा रोक दिया है। इस पर कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने उक्त कॉलेज के निदेशक से मौके पर ही बात कर छात्रा का वायवा लेने का निर्देश दिया।

इसी तरह अन्य मामलों के जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही निर्देशित किया कि छात्रों के आवेदन का समयसीमा में निस्तारण किया जाए। जिससे कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न होने पाये।