AKTU News: बीफार्मा के छात्रों का व्यक्तित्व निखारेगा एकेटीयू, 24 सितम्बर तक करें आवेदन

September 18, 2023 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) बीफार्मा (BPharma) के छात्रों (students) का व्यक्तित्व निखारेगा। छात्रों को कंपनियों की मांग के अनुसार तैयार किया जाएगा। साथ ही साक्षात्कार का सामना कैसे करना है इसकी भी जानकारी विशेषज्ञ देंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग और वाईबीआई फाउंडेशन की ओर से दो सप्ताह का ऑनलाइन पर्सनालिटी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कार्यक्रम 25 सितंबर से निःशुल्क शुरू हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को 24 सितंबर तक आवेदन करना होगा।

फार्मेसी के बढ़ते क्षेत्र और स्किल्ड युवाओं की मांग को देखते हुए कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से यह कार्यशाला अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होगी। इसमें विशेषज्ञ छात्रों को नौकरी कैसे खोजें, प्रभावी बायोडाटा बनाना, पावरफुल सोशल मीडिया प्रोफाइल, साक्षात्कार के लिए तैयारी, ऑनलाइन साक्षात्कार को फेस करने का टिप्स सहित अन्य चीजों की जानकारी देंगे। डीन प्रो0 अरूणिमा वर्मा के अनुसार इस कार्यशाला से छात्रों को काफी फायदा होगा। इंटरव्यू को लेकर छात्रों की झिझक दूर होगी। उनमें एक अलग आत्मविश्वास भी आयेगा।