AKTU News: कड़ाके की ठंड के बीच एकेटीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा 4 जनवरी से, देंखें परीक्षार्थियों के लिए क्या जारी किए गए हैं निर्देश

January 3, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। कड़ाके की ठंड के बीच डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरीओवर की परीक्षा 4 जनवरी से शुरू हो रही है। जो 25 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 124 बनाये गये हैं।

दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए हर केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से आब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। खास ये है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति फेस बॉयोमेट्रिक से होगी।

सीसीटीवी से होगी निगरानी
कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के निर्देशन में परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर विश्वविद्यालय से नजर रखा जाएगा, जिससे कि परीक्षा के दौरान नकल न होने पाये। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए हर केंद्र पर आब्जर्वर की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर केंद्र पर रहेंगे।