अकेले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ही नहीं बल्कि बेसिक शिक्षा मंत्री सहित भाजपा के कई दिग्गज मंत्रियों को भी देखना पड़ा है हार का मुंह, देखें हारे मंत्रियों के नाम और विधानसभा क्षेत्र

March 11, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सत्ता तो बरकरार रखी है और फिर से शासन करने को तैयार है लेकिन पिछले चुनावों की तुलना में सीटों की संख्या में इस बार गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही कई शीर्ष नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हुआ है, जो कि सिराथू में समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से 7,337 मतों के अंतर से हार गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा ये अनोखा मिथक, जो अन्य मुख्यमंत्रियों के लिए बना था अभिशाप

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस बार चुनाव हारने वालों में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भी शामिल हैं, जिन्हें बैरिया निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जय प्रकाश आंचल ने 12,951 मतों से हराया है। इसी के साथ खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी फेफना निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संग्राम सिंह से 19,354 मतों के अंतर से हार गए हैं। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, जिन्हें मोती सिंह के नाम से जाना जाता है, पट्टी सीट से समाजवादी पार्टी के राम सिंह से 22,051 मतों के अंतर से हार गए हैं। तो वहीं थाना भवन विधानसभा में गन्ना मंत्री सुरेश कुमार राणा को राष्ट्रीय लोक दल के अशरफ अली खान ने 10,806 मतों के अंतर से हराया है। इसी के साथ इटवा में शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडेय से 1,662 मतों से हार गए हैं। फिलहाल अब जरूरत है भाजपा को हारी सीटों पर मंथन करने का।

खबरें और भी हैं-

UP ELECTION-2022 RESULT:शुरूआती तीन घंटे के रुझानों में भाजपा आगे, 250 के पार, सपा 125 पर

विधानसभा चुनाव मतगणना-2022: राजधानी की सुरक्षा चाक-चौबंद, देखें कितना पुलिस बल किया गया है तैनात

UP ELECTION:मतगणना को देखते हुए 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में नहीं बिकेगी शराब, शाम से ही लग गई दुकानों पर भीड़

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावास में पुलिस अधिकारियों के साथ विवि प्रशासन ने किया देर रात निरीक्षण, लगाए गए ये प्रतिबंध