UP News: स्कूली वैन पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग…बच्चों में मची चीख-पुकार; पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप-Video
Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी और फरार हो गए. बदमाश बाइक से थे. हालांकि इस घटना में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन गोलियां चलते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और बच्चे दहशत में आ गए. वैन भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल की बताई जा रही है.
अमरोहा: बच्चों से भरी स्कूली बस पर फायरिंग का मामला। बस चालक के आपसी विवाद में आरोपियों ने की थी फायरिंग। कुछ दिन पहले एक युवक ने चालक को दी थी धमकी। पुलिस ने आरोपी अनुज को किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज #Amroha pic.twitter.com/NBdXFgdl8R
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@arunchahalitv) October 25, 2024
यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र से सामने आई है. घटना को लेकर वैन चालक मोंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है।
गाड़ी चालक ने बताई ये बात
गाड़ी के चालक मोंटी ने पुलिस को बताया कि “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था। तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद मैं गाड़ी को जल्दी से भगाकर स्कूल ले आया। घटना के वक्त वैन में 28 बच्चे मौजूद थे। किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। मैं किसी व्यक्ति को जानता नहीं हूं। मैंने जब गाड़ी भगाई तो करीब एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया। मैं गाड़ी स्कूल परिसर में ले आया, इसके बाद वो लोग भाग गए।”
आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मालूम हो कि इस घटना के बाद गजरौला थाना पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Uttar Pradesh: Kunwar Anupam Singh, Superintendent of Police in Amroha, says, "A school bus driver notified authorities this morning that while en route to school, two or three individuals stopped the bus and fired at the driver through the window. Senior officials inspected the… https://t.co/HuQWnXIBPG pic.twitter.com/fyG0VkImIv
— IANS (@ians_india) October 25, 2024