Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना…बुढ़ापे का सहारा? जानें हर महीने कितने रुपये मिलती है पेंशन

October 15, 2024 by No Comments

Share News

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार वर्तमान में कई योजनाएं संचालित कर रही है. इसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अटल पेंशन योजना (APY) है जो कि बुढ़ापे में लोगों का सहारा बनती है. यह योजना काफी लोकप्रिय है. इस योजना से अब तक सात करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं और इसका दिन पर दिन विस्तार होता जा रहा है. इस योजना के तहत हर महीने बुजुर्गों को पांच हजार पेंशन मिलेगी।

2015 में शुरू की गई थी ये योजना

भारतीय नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को अटल पेंशन योजना शुरू की थी. यह योजना भारत में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, गरीबों और वंचितों के लिए है, जिसे पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण रेगुलेट करता है। इस योजना के तहत नागरिक को 60 साल की उम्र में पेंशन की सुविधा मिलती है। अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से आवेदन किया जा सकता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने पास के बैंकों से संपर्क करना होगा। इसके बाद आप योजना का लाभ उठा सकते हैं।

पेंशन पाने से पहले करना होगा ये काम

अटल पेंशन योजना के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए और 20 साल तक इसमें निवेश करना जरूरी है। इसी के बाद आपको 60 साल की उम्र से पेंशन मिलना शुरू होगी. इसके लिए आपका बचत बैंक खाता डाकघर या बचत बैंक में होना चाहिए। योजना के तहत लाभार्थी को 1,000 से 5000 रुपये प्रति माह पेंशन दिए जाने का प्रावधान किया गया है. हालांकि, लाभार्थी को इस योजना में 42 रुपए से लेकर 210 रुपए निवेश करने की छूट होती है। योजना में निवेश करने वालों की उम्र 40 साल होती है और उसे 291 रुपए से लेकर 1,454 रुपए वाली स्कीम में निवेश करना होगा।

अगर 60 साल से पहले हो जाती है मौत तो

इस योजना की खास बात ये है कि अगर लाभार्थी की 60 साल से पहले ही मौत हो जाती है तो उसके परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी. हालांकि उन्हें लाभार्थी के पेंशन फंड में निवेश करना जारी रखना होगा। इसी के साथ ही इस योजना में एक अन्य ऑप्शन यह भी दिया गया है कि अगर 60 साल से पहले मौत हो जाती है तो परिवार के लोग अकाउंट में मौजूद राशि को निकाल सकते हैं।