सावधान! सलून जा रहे हैं तो एक बार ये वीडियो जरूर देख लें, सतर्क रहें, घटना आपके आस-पास ही है, देखें ये दिल दहला देने वाला वायरल सीसीटीवी फुटेज, जल कर राख हुआ युवक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स किसी सलून में बैठा है और हेयर ड्रेसर उसके बाल काटने जा रहा है। वह बाल को सेट करने के लिए हेयर ड्रायर उठाता है और शख्स के सिर के पास लगा देता है। हेयर ड्रायर ऑन करता है और बाल ठीक करने लगता है कि अचानक उसमें आग लग जाती है, जिससे कुर्सी पर बैठे शख्स के सिर में भी आग पकड़ लेती है और वह पूरी तरह से जल कर राख हो जाता है।
वीडियो वायरल करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा है, सावधान! “बाल कटवाते समय वायरिंग चेक कर लें, नहीं इस तरह के हादसे का शिकार हो सकते है!” फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि यह घटना कहां की है और सलून के लोगों का स्वास्थ्य कैसा है, लेकिन यह घटना हमें सावधान जरूर करती है।
यहां देखें वीडियो
देखें लोग क्या कर रहे हैं कॉमेंट
नील सत्यार्थी ने लिखा ये आग ढीली वायरिंग से नही। ड्रायर में पीछे अंदर की तरफ heating coil होती है जैसे की सर्दियों वाले हीटर में। गौर से देखिए ग्राहक के सिर पर पर hydrogen peroxide या अमोनिया युक्त डाई या कलर लगा है। जैसे ही ड्रायर on किया हीटिंग coil ने गैस को आग में बदल दिया। इस पर आलोक एस ने लिखा जी ध्यान से देखने पर दिखाई दे रहा है कि आग के लिए कोई ईंधन (fuel) गैस के रूप में उपस्थित था। तो वहीं अमित पांडे लिखते हैं, इसलिए तो हम खुले में नीम के पेड़ के नीचे हरसू नाई से बाल कटवाते हैं। वहीं एक अन्य लिखा मशीन न हुई, हैंड ग्रेनेड हो गई।