‘टटिहरी’ गाने से महिलाओं का किया अपमान…विवाद बढ़ा तो सिंगर बादशाह ने हरियाणा से मांगी मांगते हुए कही ये बात-Video
Badshah Tatihari Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटिहरी’ एक मार्च को रिलीज हुआ था और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ये विवादों में फंस गया. हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बने इस गाने में हरियाणवी बोल हैं और साथ ही लड़कियों को स्कूली ड्रेस में दिखाया गया है. इसके साथ ही गाने के बोल भी विवादित है. माना जा रहा है कि इससे महिलाओं का अपमान हुआ है.
फिलहाल इस गाने की वजह से हरियाणा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. इसी वजह से महिला आयोग ने बादशाह को समन भेजा और स्पष्टीकरण मांगा है. तो वहीं विवाद बढ़ता देख बादशाह ने हरियाणा के लोगों से माफी मांग ली है. इसको लेकर एक वीडियो रिलीज किया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
#Badshah के गाने सुंदर बोल सुनिए 👇
– आया बादशाह दोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने.
Aya Badshah doli chadhane In sabki Ghodi banane..
अश्लीलता और फूहड़ता का संगम एक ही लाइन में वाह…. pic.twitter.com/trI9qAL6E0
— Adil (@_Adil_Waseem) March 6, 2026
बादशाह ने माफी मांगते हुए कही ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बादशाह ने हरियाणा के लोगों से माफी मांगी है और कहा है कि इस वीडियो में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि, ‘मेरा नया गाना जबसे रिलीज हुआ है तब से मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन के कारण लोगों खासकर हरियाणा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.’ वीडियो में आगे उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, मेरी पहचान सब कुछ हरियाणा का है. इसके बाद उन्होंने माफी मांगी है. बता दें कि ये वीडियो बादशाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है.
हरियाणवी होने पर गर्व है
बादशाह ने वीडियो में ये भी कहा है कि उनको हरियाणवी होने पर गर्व है. साथ ही कहा है कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. मैं हरियाणा के किसी बच्चे या किसी महिला के बारे में ऐसी बेहुदी बात नहीं कर सकता. मैं खुद हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटीशन को नीचा दिखाते हैं या ये अपने प्रतिद्वंदी के लिए बोले जाते हैं. वो शब्द कभी किसी भी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे. ना मैं ऐसा कभी करूंगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्होंने हमेशा हरियाणा कल्चर को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है. वीडियो में वह कह रहे हैं कि अगर गाने के उस हिस्से से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर मुझे माफ करेंगे. इसके अलावा कैप्शन में बादशाह ने गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटाने की भी बात कही है.
जानें क्या है पूरा विवाद?
मालूम हो कि बादशाह का नया गाना ‘टटिहरी’ 1 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही गाने के कुछ बोल को लेकर विवाद में घिर गया. गाने के वीडियो में कुछ लड़कियों को स्कूल की ड्रेस पहनकर डांस करते हुए दिखाया गया है तो वहीं गाने के बोल “बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने…” है, इसी को लेकर विवाद बढ़ा है. इसी के बाद हरियाणा की महिला आयोग ने सिंगर को समन भेजा और 13 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. फिलहाल बादशाह ने माफी मांगने का वीडियो रिलीज करके कुछ हद तक मामला अपने पक्ष में करने की कोशिश की है, अब देखना ये है कि महिला आयोग का क्या फैसला होता है?
View this post on Instagram