छुट्टी होने ही वाली थी… तभी स्कूल से टकरा गया वायुसेना का विमान…चीख उठे बच्चे; बिछ गई लाशें, खौफनाक Video वायरल

July 21, 2025 by No Comments

Share News

Bangladesh Air Force Jet Crashes: पड़ोसी देश बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आज यानी सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग जेट गिरने पूरे स्कूल में बच्चों की चीख गूंज उठी. सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के बाद के मंजर का वीडियो व फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इन तस्वीरों व वीडियो से साफ जाहिर होता है कि हादसा कितना भयावह था.

बता दें कि ये स्कूल ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित है.टक्कर के तुरंत बाद जेट आग के गोले में तब्दील हो गया. इसके बाद चीख-पुकार ने लोगों का दिल हिला कर रख दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश एयरफोर्स के एक F-7 BGI ट्रेनिंग विमान उस वक्त क्रैश हुआ, जब स्कूल में छुट्टी होने वाली थी.

पैरेंट्स अपने बच्चों को लेने के लिए गेट पर खड़े थे. इसी दौरान तेज धमाका हुआ और चारो तरफ हाहाकार मच गया. चश्मदीदों के मुताबिक विमान काफी लो लेवल पर था और वो नारियल के एक पेड़ से टकराने के बाद आग के गोले में बदलकर बिल्डिंग पर गिरा था. हादसे के वक्त स्कूल में पढ़ाई जारी थी. इसलिए पूरा कैंपस छात्रों और टीचर्स से भरा हुआ था. हादसा होते ही स्कूल और आस-पास के क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई. लोगों को जहां भी मौका मिला वो भागने लगे. तो वहीं लाशें पूरी तरह से जल कर राख हो गई.

हादसे में 16 छात्र, 2 शिक्षक और पायलट की मौत हो गई है तो वहीं 100 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए बांग्लादेश की मदद करने का भरोसा दिलाया है.

बांग्लादेश में राष्ट्रीय शोक घोषित

हादसे के बाद बांग्लादेश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है. ढाका के अखबार डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने यह भी बताया कि देशभर के मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों और अन्य धार्मिक स्थलों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी ताकि इस दुखद घटना में घायल व मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की जा सके. तो वहीं सरकारी घोषणा में कहा गया है कि मंगलवार को देशभर के सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त संस्थानों और सभी शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इसके अलावा बांग्लादेश के विदेशी मिशनों में भी झंडा आधा झुकाया जाएगा. सरकार की ओर से जारी इस बयान से यह शोक दिवस राष्ट्र के सामूहिक दुख और एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Air India विमान… इन तारीखों में हुए बड़े हादसे का शिकार, देखें पूरी लिस्ट; भारत के परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए थे प्लेन क्रैश में