Basic Shiksha: प्रदेश के इस जिले के BSA और आधा दर्जन खंड शिक्षाधिकारियों के कटेंगे 25-25 हजार वेतन, जानें ये बड़ी वजह

January 28, 2023 by No Comments

Share News

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बीएसए एवं कई खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन से कटेंगे 25- 25 हजार रुपये। संयुक्त रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव को पत्र प्रेषित किया गया है।

इसी के साथ जानकारी दी गई है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव, खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी सुषमा सेंगर, खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदरपुर सरोसी आशीष कुमार सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी बांगरमऊ राजेश कटियार, खंड शिक्षा अधिकारी हिलौली अशोक कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बीघापुर नसरीन फारुकी एवं खंड शिक्षा अधिकारी हसनगंज पर राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत आरोपित किए गए दंड की राशि 25-25 हज़ार रूपये सभी के वेतन से काट कर लेखा शीर्षक में जमा कर आख्या उपलब्ध कराने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव को दिए गए है।

आपको बताते चलें कि सफीपुर निवासी अरशद अली द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत उपरोक्त कार्यालयों से जिले में कितने उर्दू सहित सभी शिक्षक हैं, कितने उर्दू पढ़ने वाले बच्चे हैं और कितने बच्चों को उर्दू की किताबें मिली हैं, आदि सूचना मांगी गई थी, जो कि सही ना दिए देने के कारण उपरोक्त जन सूचना अधिकारियों पर आयोग द्वारा दंड आरोपित किया गया था। जिसे संबंधित अधिकारियों के वेतन से काटने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिए गए हैं।