Basic Shiksha: बेसिक शिक्षकों ने महानवमी पर की अवकाश की मांग, RSM ने सौंपा ज्ञापन, पढ़ें पूरा लेटर
Basic Shiksha: 11 अक्टूबर 2024 को महानवमी है. इस दिन भी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल खुले रहेंगे. ऐसे में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्रा०सं०-RSM) ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को ज्ञापन सौंपकर अवकाश की मांग की है. दरअसल बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में 12 अक्टूबर को अवकाश अंकित है जबकि तिथि के मुताबिक, महानवमी 11 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी. ऐसे में शिक्षकों ने 11 अक्टूबर के अवकाश की मांग की है.
दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को महानवमी का अवकाश घोषित करने के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्रा०सं०) का सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को ज्ञापन, pic.twitter.com/H5ULhrO9eD
— बेसिक शिक्षा: सूचना और सामग्री (@Info_4Education) October 6, 2024
ये भी पढ़ें-किसी खतरों के खिलाड़ी से कम नहीं हैं बेसिक शिक्षक…! बाघ से टकरा गई शिक्षक की कार…फिर देखें क्या हुआ- Video