Viral Video: नवरात्र से पहले BSP नेता व अधिवक्ता ने मां दुर्गा का किया अपमान, ब्राह्मणों के लिए भी लिखी गलत बात, देश भर में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, तोड़ा गया चैम्बर व होर्डिंग, वायरल हुआ वीडियो, कार्यवाही की मांग

September 24, 2022 by No Comments

Share News

नवरात्र शुरू होने के तीन दिन पहले ही सोशल मीडिया पर BSP नेता राजपाल पुनिया ने मां दुर्गा के लिए अपमानित बात का प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में उसका एक ट्विट तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने गलत तरीके से मां दुर्गा के बारे में इतिहास बताते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है और दलितों को उनकी पूजा न करने की सलाह दी है।

इस पर पुनिया के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है और सरकार से पुनिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तो वहीं हरियाणा के पंकज धवरैय्या ने पुनिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि अगर प्रशासन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है तो मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो पंकज ने कड़ा विरोध किया और खुली चेतावनी दी। पंकज ने कहा कि उसने हम सब की मां का विरोध किया है। उसके पक्ष में जो भी खड़ा होगा, उसे पंकज जूते मारेंगे। फिलहाल पंकज का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश हाथरस का है। इस पर लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुनिया पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।

ये ट्विट किया था राजपाल पुनिया ने, लिखी है अपमानजनक बात

यहां देखें वीडियो, पुनिया के खिलाफ पंकज का विरोध प्रदर्शन