YouTube: केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो को किया गया ब्लॉक, ये बड़ी वजह आई सामने

September 27, 2022 by No Comments

Share News

यूट्यूब (YouTube) के 10 चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक करने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। यह एक्शन खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लिया गया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 23 सितम्बर को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्य़वर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियाम 2021 के प्रावधानों के अनुपालन में सम्बंधित वीडियो को ब्लाक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि इन 45 वीडियो को बाल्क किए जाने से पहले एक करोड़ 30 लाख बार देखा जा चुका है।

वीडियो को ब्लॉक करने की वजह बताते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि इन वीडियो से साम्प्रदायिक विद्वेष पैदा करने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने व बाधित करने का गतिविधियां पाई गई। इसी के साथ इन वीडियो में सरकार के खिलाफ कुछ झूठे दावे भी किए गए थे। जैसे सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकारों को छीन लिया है। धार्मिक समुदायों के खिलाफ हिंसक धमकी, भारत में गृहयुद्ध की घोषणा आदि शामिल है। इस तरह के वीडियो में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की क्षमता पाई गई।

ब्लॉक किए गए वीडियो के बारे में अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय द्वारा जिन वीडियो को ब्लाक करने के निर्देश दिए हैं, उनमें से कुछ वीडियो का इस्तेमाल अग्निपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बलों, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र, कश्मीर आदि से सम्बंधित मुद्दों पर दुष्प्रचार फैौलाने के लिए किया जा रहा था।

तो वहीं कुछ वीडियो में भारतीय क्षेत्र के बाहर जम्मू-कश्मिर और लद्दाख के कुछ हिस्सों के साथ भारत की गलत बाहरी सीमा को दिखाया जा रहा था। तो वहीं मंत्रालय ने जो कंटेट ब्लाक कराए हैं वे भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक थे। सोमवार को मंत्रालय ने कहा कि इन सब को देखते हुए वीडियो को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69 ए के दायरे में शामिल किया गया था।