National Creators Award: रील बनाने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर… सरकार देगी कंटेंट क्रिएटर्स का अवॉर्ड, इस तरह करें आवेदन
National Creators Award: सोशल मीडिया पर जिस देखो वहीं वीडियो और रील बनाकर शेयर करने में जुटा है. और तो और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए लोग किसी भी हद तक जाकर रील (Reel) बना रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है, आज हर किसी के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है जिसकी वजह से डिजिटल दुनिया उसकी मुठ्ठी में आ गई है. अपनी कला या अपने ज्ञान को दिखाने के लिए ये प्लेटफार्म बहुत सहयोगी साबित हो रहा है. ऐसे ही लोगों को हम कंटेंट क्रिएटर्स कहते हैं, जो तमाम विषयों पर अपनी बात रखते हैं और लोगों तक उसे पहुंचाते हैं. कई कंटेंट क्रिएटर तो ऐसे हैं, जिनके सोशल मीडिया पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फॉलोअर्स हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं और रील बनाते हैं तो ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से बड़ा मौका दिया जा रहा है.
21 फरवरी है लास्ट डेट
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसे लोगों को केंद्र सरकार की ओर से कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड दिया जा रहा है. इसके लिए सरकार की तरफ से नॉमिनेशन भी मांगे गए हैं. इस सम्बंध में सरकार की ओऱ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अवॉर्ड का मकसद देशभर में नॉलेज फैला रहे क्रिएटर्स को अलग पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना है. सरकार की तरफ से बताया गया है कि नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाएंगे. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 घोषित की गई है.
लिखा है पीएम मोदी का कोट
बता दें कि इसके लिए MyGov.in पर एक पेज तैयार किया गया है, जिसमें पीएम मोदी का एक कोट भी लगाया गया है. इस पर लिखा हुआ है, “मैं देख रहा हूं कि आपका कंटेंट हमारे देश के लोगों को कैसे प्रभावित करता है और हमारे पास इस प्रभाव को और भी अधिक प्रभावी बनाने का मौका है.”
इस तरह करें आवेदन
इस अवार्ड को पाने की इच्छा रखने वाले लोग सबसे पहले माइ जीओवी की वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाएं और यहां नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 का विकल्प देखे. फिर यहां जाकर आप अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं. आपको अपने फोन नंबर और ओटीपी से लॉगइन करना होगा, इसके बाद अपनी कैटेगरी चुनकर अपने कुछ सोशल मीडिया लिंक अटैच करने होंगे.