पंजाब में भाजपा ने हासिल की बड़ी सफलता, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितम्बर को शामिल होंगे BJP में

September 16, 2022 by No Comments

Share News

भाजपा के लिए पंजाब से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितम्बर को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इस सम्ंबध में ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने जानकारी दी है कि सिंह 19 सितम्बर को भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

इस खबर के बाद से ही यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि वह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का विलय भी भाजपा में कर देंगे। बताया जा रहा है कि सिंह को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 19 सितम्बर को होगा।