AKTU: CUET के जरिए एकेटीयू के लिए हुए जमकर आवेदन, देश के टॉप टेन विश्वविद्यालयों में हुआ शामिल, दिल्ली विश्वविद्यालय नम्बर वन और BHU दूसरे नम्बर पर, देखें टॉप 20 लिस्ट में किन-किन विश्वविद्यालयों के नाम है शामिल

September 15, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने CUET (Common University Entrance Test) में टॉप टेन में स्थान बना लिया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश का बीएचयू दूसरे स्थान पर है तो पहले नम्बर दिल्ली विश्वविद्यालय है।

सीयूईटी के जरिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों की संख्या के मामले में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय देश में दसवें नंबर पर आया है। एकेटीयू के विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,17,393 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

जबकि इस सूची में पहले नंबर पर दिल्ली विश्वविद्यालय है, जिसमें 6,63,776 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है। वह दूसरे स्थान पर बीएचयू है। आपको बता दें कि इस बार सीयूईटी के जरिए बी फार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी में प्रवेश दिया जाएगा जबकि, जेईई के माध्यम से बीटेक और नाटा के जरिए बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। एकेटीयू से प्रदेश के 763 संस्थान संबंध है। कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के तमाम अवसरों को देखते हुए छात्रों का रुझान विश्वविद्यालय की ओर है। शैक्षिक माहौल को और बेहतर करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।