एम्बुलेंस की छत पर सायरन की धुन पर डांसर के ठुमके…Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Share News

Bihar Ambulance Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती डांस करते दिख रही है और सायरन भी बजाया जा रहा है. जिस एम्बुलेंस पर चढ़ कर डांसर ठुमके लगा रही है उस पर लिखा है…”जीवंत बिहार… सपना हो साकार” इससे साफ होता है कि ये वीडियो बिहार का है. वीडियो वायरल होने के बाद जांच की बात सामने आ रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एंबुलेंस एक टेंट की नीचे खड़ी हुई दिखाई दे रही है और उसके ऊपर डांसर ठुमके लगा रही है. इस दौरान भोजपुरी गाना भी बज रहा है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि ये वीडियो बिहार में किस जगह का है और कब का है? तो वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है व जांच कराने की बात कही जा रही है. फिलहाल अभी इस पूरे मामले को लेकर जांच कराने की कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. किसी का कहना है कि ये बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है तो किसी का कहना है कि जब एम्बुलेंस ऐसी जगह इस्तेमाल की जाएगी तो भला मरीजों का क्या हाल होगा?

फिलहाल इस वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-Vivah Muhurat June-2025: जून में केवल 5 दिन ही विवाह के मुहूर्त… फिर करना होगा लम्बा इंतजार