Vivah Muhurat June-2025: जून में केवल 5 दिन ही विवाह के मुहूर्त… फिर करना होगा लम्बा इंतजार

Share News

Vivah Muhurat June-2025: इंग्लिश कैलेंडर के मुताबिक मई का महीना जाने वाला है और छठे माह जून का प्रारंभ होने वाला है. तो वहीं शादी-विवाह के लिए इस महीने की बात करें तो जून 2025 में केवल 5 दिन ही शहनाई बजने के शुभ मुहूर्त हैं.

यानी जून 2025 में केवल 5 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं. इसके बाद सीधे 4 महीने बाद यानी नवंबर में ही विवाह की शुभ घड़ी मिलेगी. ऐसे में माना जा रहा है कि इतने कम दिन विवाह के होने के कारण लगन अधिक होगी और भागमभाग मची होगी. वैसे भी गर्मी में जूझ रहे लोग विवाह को आगे ही खिसकाने में भलाई मान रहे हैं. फिलहाल देखते हैं कि जून महीने में किन-किन तारीखों पर विवाह होंगे.

2, 4, 5, 7 और 8 जून को विवाह मुहूर्त है और फिर इसके बाद विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. इसी बीच देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का प्रारंभ हो जाएगा और फिर मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे.

आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि 9 जून से लेकर 1 नवंबर 2025 तक विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं. यानी इन दिनों के बीच में शहनाई नहीं बज सकेगी. इस तरह से 8 जून के बाद आने वाले 145 दिनों तक विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, उसके बाद 2 नवंबर से विवाह के शुभ योग बनने शुरू होंगे.

आचार्यों की मानें तो नवंबर और दिसंबर में शादी के लिए कुल 17 दिन शुभ हैं. नवंबर में विवाह के 14 मुहूर्त तो वहीं दिसंबर में 3 मुहूर्त पड़ रहे हैं.

नवंबर 2025 में  2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 तारीख को विवाह हो सकेंगे तो वहीं ​दिसंबर 2025 में 4, 5 और 6 तारीख को ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.

ये भी पढ़ें-Nautapa-2025: जानें कब से शुरू है नौतपा और क्यों जरूरी है हमारे लिए? इस तरह रखें अपना ख्याल