Chhath Puja: खरना के साथ ही शुरू हो गया 36 घंटे का निर्जला छठ व्रत…Video

November 14, 2026 by No Comments

Share News

Chhath Puja: बिहार का लोकप्रिय व्रत त्योहार छठ महापूजा की रौनक पूरे देश के तमाम हिस्सों में दिखाई दे रही है. नदी व गंगा घाट रोशनी से सजकर तैयार हो गए हैं. लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं के इस महापर्व में जहां बिहार पूरी तरह से डूबा हुआ है तो वहीं देश के तमाम हिस्सों में बसे बिहार के निवासी इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं.

रविवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य देव को व्रती महिलाएं अर्घ्य देंगी तो वहीं सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही व्रत का पारण करेंगी. भगवान सूर् की उपासना का ये पर्व इतनी लोकप्रिय है कि इसमें बड़े ही नहीं बच्चे और युवा भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जो प्रकृति हमें जीवन देती है हमें उसका हमेशा सम्मान करना चाहिए और प्रकृति में रहने वाले सभी जीव-जंतुओं की रक्षा करनी चाहिए.

यह व्रत कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़ी सदियों पुरानी परंपराओं का प्रतीक भी है. छठ पूजा में बनने वाले प्रसाद की भी अपनी एक अलग ही पहचान है. ठेकुआ, फल, गन्ना और नारियल के साथ खरना का प्रसाद इस दिन का महत्व बढ़ा देता है.

बिहार की अनोखी परम्परा की प्रतीक है ये खीर

बता दें कि खरना में व्रती महिलाएं प्रसाद में ओरी धान और गुड़ से बनी खीर और रोटी खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं. आज भले ही बाजार में चावल की कई किस्में उपलब्ध हैं, लेकिन परम्पराओं की जड़ से जड़े इस त्योहार पर ओरी धान की ही खीर बनाई जाती है. यह चावल तालाब, पोखर और पईन में प्राकृतिक रूप से उगता है.

इस तरह बनाई जाती है खीर

छठ का व्रत करने वाली व्रती खरना के लिए बाजार से चावल नहीं खरीदती हैं. बता दें कि इस व्रत में शुद्धता और साफ-सफाई का बहुत ही ध्यान रखा जाता है. इसलिए ओरी धान की पकी बालियों को को लोग खुद ही खेतों, पोखर और पईन में जाकर लाते हैं और फिर धूप में सुखा कर ओखली या ढेकी में कूटकर चावल निकालते हैं. इसके बाद इसे धोकर खरना का पारंपरिक प्रसाद तैयार किया जाता है. इस खीर को गुड़ से पकाया जाता है वो भी मिट्टी के बने चूल्हे पर. बता दें कि छठ पर्व के लिए कोई भी पूजन सामग्री आधुनिक गैस चूल्हे आदि पर नहीं बनाई जाती. बल्कि मिट्टी के बने चूल्हे पर ही बनाई जाती है.

ये भी पढ़ें-Chhath Puja Katha: माता सीता और कुंती ने भी की थी सूर्य उपासना…पढ़ें छठ पूजा व्रत कथा-Video