Bihar: दुकान में कैद मिला विचित्र किस्म का जानवर, मुजफ्फरपुर में फैली सनसनी, लोगों ने कहा आज से पहले कभी नहीं देखा, वायरल हुआ वीडियो

August 26, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विचित्र जानवर दिखाई दे रहा है, जिसका चेहरा एलियन जैसा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां से एक अजीब खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा जानवर लोगों ने देखा है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौक के पास एक दुकान में यह अजीब सा दिखने वाला जानवर घुस आया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को जब दुकान खोली गई तो यह जानवर दुकान के अंदर था और लोगों के देखते ही भाग निकला। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई लोग इसे देखने के लिए एकत्र होने लगे। इसके बाद जानकारी स्थानीय वन विभाग को दी गई तो टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कोई जंगली जानवर है जो कि भटक कर शहर के अंदर आ गया।

वीडियो वायरल करने वाले ने दावा करते हुए लिखा कि, “मुजफ्फरपुर जिले में अजब मामला सामने आया है जिले के भगवानपुर चौक के निकट एक दुकान मे विचित्र जानवर देखा गया है इस जानवर को आज से पहले यहां किसी ने नहीं देखा था बताया जा रहा है कि जानवर मंगलवार को देर रात में एक दुकान में घुसा जिसे बुधवार की सुबह दुकान खोलने के बाद दिन में देखा गया।”