जमीन पर बैठीं और बच्चों के साथ खानें लगीं खाना…सरकारी स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचीं DM मैम ने जीता सबका दिल-Video
Bihar: सोशल मीडिया पर कई दिनों से बिहार के वैशाली की महिला जिलाधिकारी वर्षा सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में वह बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड डे मील खाती हुई दिख रही हैं. उनके इस कार्य की जमकर तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि अगर हर जिले के अधिकारी इसी तरह का कार्य करने लगें तो स्कूलों में दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता में सुधार हो जाएगा.
दरअसल कुछ दिन पहले जिलाधिकारी वर्षा सिंह महनार प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ ही PDS दुकानों और सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची थीं. इसी दौरान वह प्राथमिक विद्यालय सिमराचक फातिमा का निरीक्षण करने भी पहुंचीं. वह बच्चों के साथ घुल-मिल गईं और फिर कहनें लगीं मुझे भी भूख लगी है मैं भी खाना खाऊंगी…ये कहते हुए वह जमीन पर बैठकर उनके साथ मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) खानें लगीं. उनके इस सहज व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया है और वह बच्चों की भी प्यारी हो गई हैं.
इसी के साथ ही डीएम ने मध्याह्न भोजन योजना में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए. साथ ही ये भी कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ ही भोजन की गुणवत्ता में सुधार करें. इस मौके पर जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ सीधे संवाद किया और हर बच्चों के साथ पढ़ाई को लेकर बात की. तो वहीं बच्चे भी डीएम मैम से मिलकर खूब खुश लग रहे थे.
बिहार में अचानक सरकारी विद्यालय में छापा मारने पहुंची डीएम, बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने लगी, खूब हो रही तारीफ। pic.twitter.com/ny9fuOvGeA
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) December 19, 2025
ये भी पढ़ें-कलेक्टर मैडम को छात्राओं ने बोल दिया रील…थाने उठा लाई पुलिस; हुआ बड़ा बवाल-Video