Video: BJP विधायक के बेटे ने बीच सड़क ढोल-नगाड़े के बीच तलवार के काटा केक, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक तलवार के केक काटता दिख रहा है और ढोल-नगाड़े बज रहे हैं. किनारे से गाड़ियां हॉर्न बजाते हुए निकल रही हैं, जिससे साफ होता है कि केक सड़क के किनारे कार के ऊपर रखकर काटा गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लड़के खड़े हैं.
न्यूज 18 मध्य प्रदेश की रिपोर्ट के मुताबिक केक काटने का यह वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का है. जो युवक केक काट रहा है वह भाजपा विधायक संजय पाठक का बेटा यश है. संजय पाठक मध्य प्रदेश के कटनी से विधायक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये केक हाईवे पर एक गाड़ी के ऊपर रखकर काटा गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कार से नागपुर जा रहे यश को उनके समर्थकों ने रोका और कार पर केक रखकर तलवार से कटवाया और उनका जन्मदिन मनाया. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो पर लिखी गई है. इसकी खबर स्टिंग पुष्टि नहीं करता है.