Video: पेट्रोल भराते ही जिंदा जल गया बाइक वाला, देखें दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज, पेट्रोल पम्प पर हमेशा बरतें सावधानी
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दो युवक बाइक में पेट्रोल भराकर चलने लगते हैं. इतने में कुछ होता है और युवक बाइक रोक देता है. पीछे बैठा युवक उतरता है और कुछ करने की कोशिश करता है, लेकिन इतने में ही बाइक में आग लग जाती है और बाइक सवार युवक जिंदा जल जाता है. दूसरी युवक वहां से भाग निकलता है. ये वीडियो कहां का है और आग लगने की वजह क्या है. इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अपने विचार शेयर कर रहे हैं.
एडवोकेट प्रणीत जाधव ने लिखा कि, पेट्रोल पंप वालों की गलती है. पेट्रोल भरने के बाद पाइप को बराबर रखना चाहिए था. पाइप नीचे नहीं छोड़ा होता तो गाड़ी में नहीं अटकता और पाइप नहीं टूटता. पाइप टूटने की वजह से पेट्रोल बाहर आ रहा था और पेट्रोल गैस मे कन्वर्ट होता है और धूप और ऑक्सीजन के वजह से “आग” लग गई. वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर अनिल कुमार ने लिखा कि, पेट्रोल पंप का पाइप बाईक के साइलेंसर में फसा और साइलेंसर गर्म होने की वजह से आग लग गई. इसी तरह के लोग विचार इस वीडियो को लेकर रख रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि सभी को पेट्रोल भराते वक्त पेट्रोल पम्प पर सावधानी बरतने की जरूरत है. (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो