Bollywood News: अभिनेत्री रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स मामले में ED ने भेजा समन, देखें वीडियो

December 16, 2022 by No Comments

Share News

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनको ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेज दिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दो अलग-अलग मामलों में अभिनेत्री को समन भेजा गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि रकुल प्रीत को प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। इस मामले में एजेंसी पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर चुकी। इसके बाद अभिनेत्री को तलब किया गया है।

बता दें कि सितंबर में ईडी के अधिकारियों ने रकुल से करीब ढाई घंटे पूछताछ की थी। मालूम हो कि यह केस 4 साल पुराने ड्रग्स मामले से जुड़ा है। इस मामले में कई दूसरे अभिनेताओं को भी समन जारी किए गए थे। तेलंगाना एक्साइज विभाग ने साल 2017 में 30 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की थी और इस मामले में 12 केस दर्ज किए थे। (photo credit @Rakulpreet)

इस मामले में अधिकारियों ने 11 केस में चार्जशीट दाखिल की है। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई बॉलीवुड और टॉलीवुड हस्तियों से ड्रग्स मामले में पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में टॉलीवुड से राणा दग्गुबाती, तेजा, पुरी जगन्नाथ को भी तलब किया जा चुका है। सुशांत केस के बाद बहुत से सितारों का नाम इस मामले में सामने आ चुका है। हाल ही में नोरा फतेही और जैकलीन से भी पूछताछ की जा चुकी है।

यहां देखें वीडियो