“मैं जाति से चमा@ हूं लेकिन जनेऊ और मनुस्मति धारण कर ली…” बड़ी संख्या में दलित समाज ने नहीं मनाई अम्बेडकर जयंती-Video

April 14, 2026 by No Comments

Share News

Ambedkar Jayanti: आज देश भर में राजनीतिक दलों और तमाम अम्बेडकरवादियों ने संविधान निर्माता की टीम में शामिल भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई तो वहीं बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों ने इसकी पूर्व संध्या पर ही जनेऊ धारण कर खुद को ब्राह्मण घोषित किया और कहा कि वे सनातन और सनातन धर्म के पहले ग्रंथ मनुस्मृति को मानते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि वह चमार है लेकिन उसने अब जनेऊ और मनुस्मृति धारण कर ली है और वह अब ब्राह्मण बन गया है. इसी के साथ ही वह सनातन धर्म की खूबियां बताता हुआ दिख रहा है तो वहीं हाथ में मनुस्मृति भी वह पकड़े दिख रहा है. इसी के साथ ही वीडियो में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग जनेऊ धारण करते हुए दिख रहे हैं. तो वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शख्स जनेऊ धारण करने की बात कर रहा है और सनातन धर्म को मानने की बात करता दिख रहा है. ये वीडियो कल शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और इसी के बाद से लगातार वायरल हो रहा है.

बाबा साहेब ने कभी मनुस्मृति का दहन नहीं किया

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स ने मनुस्मृति के बारे में सही जानकारी देते हुए कहा कि जो नेता हम हिंदुओं को अलग करेगा उनको बहिष्कार करें. इसी के साथ ही कहा कि बाबा साहेब ने अपनी बहनों की शादी ब्राह्मण परिवार में कराई और बाबा साहेब ने कभी भी मनुस्मृति को नहीं जलाया.

चार हजार युवाओं ने धारण किया जनेऊ

ये भी पढ़ें-Ayodhya: संत की घोषणा, “बिहार के शिक्षामंत्री की जीभ काटने वाले को दूंगा 10 करोड़”, वायरल हुआ वीडियो, रामचरितमानस को बताया था नफरत फैलाने वाला, देखें कुमार विश्वास ने क्या कहा